CA MAY Exam 2024, CA MAY Exam 2024 Postoned: सीए मई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों के लिए बड़ी (CA MAY Exam) खबर है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान किया है। इस बार सात चरणों में अप्रैल से जून के बीच(CA MAY Exam Postoned) चुनाव होंगे। इसके चलते इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) सीए मई इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा का संशोधित शेड्यूल 19 मार्च को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी आईसीएआई दी।
आईसीएआई ने बीते दिनों जारी नोटिफिकेशन में कहा था कि, यदि लोकसभा चुनाव की तारीखें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षा की तारीख से मेल खाती है तो एग्जाम का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं अब आयोग ने नोटिस जारी कर सूचित किया है कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम 19 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर icai.org पर किया जाएगा।
