एजुकेशन

CA Foundation Result 2026: ICAI आज जारी करेगा मई सेशन का रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CA Foundation Result 2026 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज 3 जुलाई 2026 को CA Foundation May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इन रिजल्ट को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से चेक कर सकेंगे।

Image

CA Foundation Result 2026

CA Foundation Result 2026 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज 3 जुलाई 2026 को CA Foundation May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ICAI के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए हर पेपर में कम से कम 40% अंक जरूरी हैं। साथ ही सभी पेपर मिलाकर कुल 50% अंक होने चाहिए। दोनों में से एक भी शर्त पूरी न होने पर छात्र फेल माना जाएगा।

CA Foundation Result 2026 Step to Check

रिजल्ट आने के बाद इन स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर CA Foundation Result May 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
  • Submit बटन दबाएं।स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।

स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां

CA Foundation May 2026 के स्कोरकार्ड में ये डिटेल रहेंगी:

  • छात्र का नामरोल नंबर
  • पेपर नंबरविषय का नाम
  • हर विषय में मिले अंक
  • पास या फेल का स्टेटस
  • पास होने के लिए जरूरी अंक

ICAI के नियम के मुताबिक CA Foundation क्लियर करने के लिए दो बातें जरूरी हैं:

  • हर विषय में कम से कम 40% अंक
  • सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक

अगर कोई छात्र इनमें से कोई एक शर्त पूरी नहीं करता तो वह परीक्षा में पास नहीं माना जाएगा। छात्रों को सलाह है कि आज 3 जुलाई को रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट चेक करते रहें। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article