एजुकेशन

ICAI CA Result Jan 2026: CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट स्कोरकार्ड, टॉपर्स की लिस्ट icai.nic.in पर ऐसे करें चेक

CA Foundation, Intermediate Jan Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करने को तैयार है। उम्मीदवार icai.nic.in या icai.org पर से इसे चेक कर सकेंगे।

Image

ICAI CA Result Jan 2026

CA Foundation, Intermediate Jan Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करने को तैयार है। एक जानकारी के अनुसार, इन रिजल्ट की घोषणा कल 8 मार्च तक की जा सकती है। एक बार जारी होने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा।

जो कैंडिडेट जनवरी में हुए एग्जाम में शामिल हुए थे, वे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, ICAI ने CA इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ग्रुप 1 का एग्जाम 6, 8 और 10 जनवरी, 2026 को और ग्रुप 2 का एग्जाम 12, 15 और 17 जनवरी, 2026 को कराया था। फाउंडेशन कोर्स का एग्जाम 18, 20, 22 और 24 जनवरी, 2026 को कराया गया था।

CA फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट 2026 कैसे चेक करेंगे?

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिजल्ट लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • ICAI रोल नंबर और PIN या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ICAI CA रिजल्ट जनवरी 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

बता दें, ICAI ने 1 मार्च, 2026 (रविवार) को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के फाइनल रिजल्ट जारी किए थे। ग्रुप I के लिए कुल पास परसेंटेज 21.03 परसेंट (11,282 / 53,652) और ग्रुप II के लिए 9.76 परसेंट (3,726 / 38,169) बताया गया है। दोनों ग्रुप के लिए कुल पास परसेंटेज 10.97 परसेंट (2,446 / 22,293) है।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 चेक करते समय अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article