एजुकेशन

CA May Exam Rvised Schedule 2024: जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट व फाइनल एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल, नोट करें एग्जाम की डेट

CA May Exam Rvised Schedule 2024, CA May Intermediate, Final Exam Date 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटर व फाइनल परीक्षा के रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर सीए इंटर ग्रुप 1, ग्रुप 2 और फाइनल एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

CA Exam Rvised Schedule 2024: यहां देखें सीए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल

CA May Exam Rvised Schedule 2024, CA May Intermediate, Final Exam Date 2024: सीए इंटरमीडिएट व फाइनल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Exam Rvised Schedule) खबर है। बीते दिनों आईसीएआई ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा को स्थगित कर (CA May Intermediate Exam Schedule) दिया था। वहीं अब इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटर व फाइनल परीक्षा के रिवाइज्ड शेड्यूल की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

CA May Intermediate, Final Exam Date 2024

जारी नोटिस के मुताबिक इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15 और 17 मई 2024 को निर्धारित है। जबकि सीए फाइनल की परीक्षा 2 मई से 16 मई तक निर्धारित है। ग्रुप 1 फाइनल एग्जाम 2, 4 और 8 मई 2024 को है। वहीं ग्रुप 2 फाइनल की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Exam Rvised Schedule 2024 Download

  • सबसे पहले icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Intermediate, Final Exam Rvised Schedule 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे राज्य या केंद्र सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article