एजुकेशन

BTEUP Result 2025 Declared: जारी हुआ बीटीईयूपी जून रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

BTEUP Result 2025 Even Semester Link: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (बीटीईयूपी) ने इवेन सेमेस्टर , वार्षिक परीक्षा और स्पेशल बैक पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

BTEUP Result 2025 (Photo Credit: BTEUP Website)

BTEUP Result 2025 Even Semester Link: बीटीईयूपी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने इवेन सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा और स्पेशल बैक पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीटीईयूपी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीटीई यूपी जून सेशन की परीक्षा में कुल 241856 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से सेमेस्टर के 126279 स्टूडेंट्स और वार्षिक परीक्षा के तहत 115576 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जबकि, स्पेशल बैक पेपर के लिए 20371 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। मीडिया रिपोर्ट् की मानें तो सेमेस्टर परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 62.46 रहा। वहीं, वार्षिक परीक्षा में कुल 52.63 स्टूडेंट्स पास हुए। अब सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BTEUP Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीटीईयूपी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP June Result 2025: रिचेकिंग का मिलेगा मौका

बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र रिचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की तरफ से इस संबंध में सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article