Rajasthan D.El.Ed Result 2026 : राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है और अब जल्द ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) प्री डीएलएड के नतीजे जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लेख में आपको रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स और रिजल्ट जारी होने के बाद के प्रोसेस के बारे में बताया गया है।
कैंडिडेट्स तैयार रखें ये डीटेल्स
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डीटेल्स फिल करनी होंगी। ऐसे में उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी करने के बाद काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया जाएगा।
कैसे चेक करें Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed रिजल्ट ? How to download Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result :
- अपना Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed रिजल्ट देखने के लिए, आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- Rajasthan Pre D.El.Ed ऑफिशियल पोर्टल या Vardhman Mahaveer Open University की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "
Rajasthan BSTC Result " या "Download Scorecard" लिंक पर क्लिक करें। - दिए गए फील्ड्स में अपना रोल नंबर (या एप्लीकेशन ID) और जन्मतिथि डालें।
- अब अपनी डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर अपने मार्क्स और पास/फेल स्टेटस देखें।
- स्कोरकार्ड को अपने डिवाइस में सेव करें और भविष्य में एडमिशन या काउंसलिंग प्रोसेस के लिए उसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या ?
इस साल राजस्थान के अलग-अलग केंद्रों पर प्री-डीएलएड एग्जाम का आयोजन किया गया था। इसमें राज्यभर के करीब 5 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए। एग्जाम पूरा होने के बाद कॉपियों की चेकिंग और डेटा प्रोसेसिंग का काम तेजी से चल रहा है। एक बार रिजल्ट आते ही सफल उम्मीदवारों के लिए VMOU ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर देगा, जिसके बाद उन्हें मेरिट और पसंद के आधार पर राजस्थान के डीएलएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
