एजुकेशन

BSSC Inter Level Vacancy में बंपर इजाफा, 809 नए पद और जुड़े, आवेदन की फीस भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने एक बार फिर बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2023 में 809 वैकेंसी का इजाफा किया है। पदों में इजाफे के साथ आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ाई गई है। पीछे छूटे उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Inter Level Vacancy

BSSC Inter Level Vacancy

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एक बार फिर बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2023 में भारी इजाफा किया है। जानकारी के लिए बता दें कि BSSC ने 100, 200 नहीं बल्कि 809 वैकेंसी की बढ़ोतरी की है। सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अपडेट है। क्योंकि इस इजाफे के साथ अब इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 25 हजार से अधिक हो गई है। इतना ही नहीं भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और बड़ा अपडेट हैं। इस अपडेट के अनुसार, BSSC सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाएं है, उनके एक और मौका मिल रहा है। BSSC ने रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने में पीछे छूटे उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन करके शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 थी, जिसे आगे बढ़ाते हुए 13 फरवरी 2026 कर दिया गया है। इतना ही नहीं पूरी तरह से फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। अब उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और आवेदन शुल्क जमा करने के लिए और समय मिल गया है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और प्राथमिकता से इस कार्य को पूरा करें ताकि आप परीक्षा की तैयारी में अपना पूरा समय लगा सकें।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: पदों की संख्या हुआ इजाफा

जानकारी के लिए बता दें कि आ बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती 2023 में निकाली गई थी। लेकिन 2026 तक इस भर्ती में लगातार पदों की संख्या में इजाफा देखा गया है। हाल ही में पदों की संख्या में 809 वैकेंसी का इजाफा किया गया है, जिसके साथ ही अब कुल 25,311 पदों पर भर्ती की जा रही है। बताया जा रहा है कि BSSC सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए करीब 33 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। 16 फरवरी तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ जाएगी।

जब भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया था यानी 2023 में पदों की संख्या 11,098 थी। जिसे पहली बार बढ़ाकर 12,199 किया गया। दूसरी बार इसकी संख्या में फिर इजाफा हुआ और भर्ती 23,175 पदों पर शुरु हुई। अब संख्या को फिर बढ़ाकर 25311 किया गया।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: क्या है भर्ती योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं यानी इंटर पास होना अनिवार्य है। 25,311 पदों कि इस भर्ती में कुछ पद ऐसे हैं, जिनके के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग योग्यता भी आवश्यक है।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार को पहले प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना है। इस परीक्षा को पास करने बाद उम्मीदवार मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि यह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में पूरी की जाएंगी।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: क्या है एग्जाम पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। परीक्षा का आयोजन 2 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बीसी उम्मीदवारों को लिए 36.5 प्रतिशत और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए 34 प्रतिशत, एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: किनती बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन मुख्य तौर पर 27 सितंबर 2023 को शुरू हुए थे। पहली बार आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 तक बढ़ाई गई थी। दूसरी बार 11 दिसंबर 2023 तक बढ़ाई गई। उसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड के साथ आवेदन के लिए सुधार विंडो 2024 में खोली गई। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य करते हुए आवेदन 18 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक किया गया। एक बार फिर डेट को आगे बढ़ाकर 18 मार्च किया गया फिर 11 जून 2024 किया गया।

2 साल चली आवेदन प्रक्रिया फिर के बाद 15 अक्टूबर 2025 में खोली गई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 की गई। अब आयोग ने एक बार फिर पदों में इजाफा करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 कर दी है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article