एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: ऐसा कौन-सा पेड़ है जिसमें नहीं होती लकड़ी, जानें कहां है 500 साल पुराना पेड़

UPSC GK Quiz Question Which tree does not have any wood kele ka ped Iklauta aisa ped hai jisme lakdi nahi hoti - ऐसा कौन-सा पेड़ है जिसमें नहीं होती लकड़ी, जानें कहां है 500 साल पुराना पेड़?

UPSC GK Quiz Question

ऐसा कौन-सा पेड़ है जिसमें नहीं होती लकड़ी?

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाते हैं और दिए गए जीके के 7 सवालों पर नजर डालते हैं।

GK के महत्वपूर्ण 10 सवाल (UPSC Interview Tricky Questions)

सवाल 1: पेड़-पौधों का हरा रंग किसके कारण होता है?

जवाब: पेड़-पौधों का हरा रंग क्लोरोफिल (Chlorophyll) के कारण होता है।

सवाल 2: विश्व का सबसे ऊंचा जीवित पेड़ कौन सा है?

जवाब: दुनिया का सबसे ऊंचा और जीवित पेड़ 'हाइपेरियन' (Hyperion) है, जो कैलिफोर्निया के रेडवुड नेशनल पार्क में स्थित एक कोस्टल रेडवुड पेड़ है।

सवाल 3: वो कौन-सी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं?

जवाब: पौधे जिस प्रक्रिया के तहत अपना भोजन बनाते हैं उसे प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कहा जाता है। इसमें पौधे सूर्य के प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं।

सवाल 4: कैसे पता लगता है कि पेड़ों की आयु क्या है?

जवाब: पेड़ के तने में मौजूद वार्षिक छल्लों (Annual Rings) को गिनकर उनकी आयु का पता लगाया जा सकता है। इस विज्ञान को 'डेंड्रोक्रोनोलॉजी' कहा जाता है।

सवाल 5: ऐसा कौन-सा पेड़ है जिसमें नहीं होती लकड़ी?

जवाब: केले का पेड़, इकलौता ऐसा पेड़ है, जिसमें लकड़ी नहीं होती। बल्कि इसमें रेशेदार तना होता है।

सवाल 6: दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

जवाब: दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया (Rafflesia) है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है।

सवाल 7: पौधों में जल और खनिजों का परिवहन किस टिशू के माध्यम से होता है?

जवाब: पौधों में जल और खनिजों का परिवहन जाइलम (Xylem) टिशू के माध्यम से होता है।

सवाल 8: कौन सा पौधा 'कीटभक्षी' (Insectivorous) कहलाता है, जो कीड़े खाता है?

जवाब: पिचर प्लांट (Pitcher Plant) या वीनस फ्लाईट्रैप।

सवाल 9: भारत में कहां है 500 साल पुराना पेड़?

जवाब: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरोरा में स्थित बरगद का पेड़ देश के सबसे पुराने पेड़ों में से एक है। माना जाता है कि इसकी आयु 500 साल करीब है।

सवाल 10: दुनिया का सबसे छोटा फूल वाला पौधा कौन सा है?

जवाब: दुनिया का सबसे छोटा फूल वाला पौधा वोल्फिया (Wolffia) है। यह पानी पर तैरने वाला एक बहुत छोटा पौधा होता है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article