बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

शाहरुख खान के फैंस उनके 61वें बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। ऐसे में किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के लिए फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

शाहरुख खान का बर्थडे हो और फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें विश करने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठे होने लगे हैं। जहां एक तरफ फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान अपना बर्थडे अलग अंदाज में सेलीब्रेट करने के मूड में हैं। किंग खान सुबह-सुबह ही मन्नत छोड़कर मुंबई के ताज होटल पहुंच गए थे, जहां वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। जब किंग खान ताज की तरफ बढ़ रहे थे तब मीडिया और फैंस ने उन्हें स्पॉट किया। हमेशा की तरह किंग खान ने फैंस को सरप्राइज दिया, जिसके बाद सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta की बेटी ने मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'? डायरेक्टर Milap Zaveri ने दी सफाई

Shah Rukh Khan ने फैंस को दी फ्लाइंग किस

अभिनेता शाहरुख खान जब अपनी कार में बैठ रहे थे तब मीडिया के कैमरों ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान कुछ फैंस भी मीडिया के साथ खड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने शाहरुख खान को देखा, वैसे ही उन्होंने जोर से उनका नाम चिल्लाया। शाहरुख खान हमेशा फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरते हैं और एक बार फिर से उन्होंने ऐसा ही किया। शाहरुख खान ने फैंस को फ्लाइंग किस दी और उनका दिल खुश कर दिया। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta Death: "शेर की तरह जीने वाला...", संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने किया इमोशनल पोस्ट

क्या शाहरुख खान नहीं देंगे फैंस को दर्शन

ऐसा देखा गया है कि जब भी शाहरुख खान का बर्थडे होता है, वो फैंस को मन्नत से दर्शन देते हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दफा शाहरुख खान फैंस को दर्शन नहीं देंगे। इसके पीछे क्या कारण है, ये अब तक सामने नहीं आया है लेकिन इनसाइडर्स बता रहे हैं शाहरुख ऐसा किंग मूवी की वजह से कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article