एजुकेशन

Jharkhand PCS 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर समेत इन पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Jharkhand PCS 2026: झारखंड पीसीएस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर JPSC ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कल यानी 31 जनवरी से 103 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Jharkhand PCS 2026

झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी (Photo- Canva)

Jharkhand PCS Notification 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि भर्ती 103 पदों के लिए निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए आपको भर्ती के संबंधित अधिक जानकारी दें और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएं।

JPSC Civil Service Notification 2026: कब से शुरू होंगे आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 31 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी तक की है। बता दें कि उम्मीदवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

JPSC PCS Notification 2026:महत्वपूर्ण तिथियां

साल की शुरुआत से पहले आयोग द्वारा जारी जेपीएससी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 8 मार्च 2026 है। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेंस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन 2, 3 और 4 मई को किया जाएगा। उसके बाद इंटरव्यू 16, 17, 18 और 19 जून को शेड्यूल किया गया है।

JPSC PCS Notification 2026: किन पदों पर होगी भर्ती

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) - 42 पद

उप समाहर्ता यानी डिप्टी कलेक्टर - 28 पद

सहायक नगर आयुक्त - 10 पद

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी - 10 पद

प्रोबेशन पदाधिकारी - 4

सहायक निदेशक (समाज कल्याण) - 3 पद

जिला समादेष्टा - 2 पद

सहायक निबंधक और काराधीक्षक - 2 पद

JPSC PCS Notification 2026: क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा

अत्यंत पिछड़े वर्ग और पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है

हर वर्ग की महिलाओं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 वर्ष है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है।

पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट दी गई है।

पूर्व सैनिक और इससे संबंधित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी गई है।

JPSC PCS Notification 2026: भर्ती योग्यता

झारखंड पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इसके लिए उनका किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

JPSC PCS Notification 2026: शारीरिक योग्यता

सामान्य, पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की कम से कम लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति में पुरुष वर्ग की कम से कम लंबाई 162 सेमी होना अनिवार्य हैं। जबकि महिलाओं में सामान्य, पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होना जरूरी है।

JPSC PCS Notification 2026: चयन प्रक्रिया

झारखंड पीसीएस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन लेवल पर होगी। पहले प्रीलिम्स परीक्षा, दूसरा मेंस परीक्षा और तीसरा इंटरव्यू। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षा देने के योग्य होंगे और प्रीलिम्स और मेंस दोनों की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुंचेंगे।

JPSC PCS Notification 2026: मेंस परीक्षा में क्वालीफाइंग पेपर जरूर

बता दें कि मेंस परीक्षा में 100 अंक का एक क्वालीफाइंग पेपर होगा। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी विषय में उम्मीदवारों का कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य 5 विषयों की 950 अंक की परीक्षा होगी। जानकारी के अनुसार, मेंस परीक्षा में प्राप्त अंकों में क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं जोड़े जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

JPSC PCS Notification 2026: कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

1. झारखंड पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को jpsc.gov.in पर जाना है।

2. होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।

3. नए खुले पेज पर JPSC PCS 2026 के लिंक पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और वैध ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करना है।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है और आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

5. इसके अलावा पहले से रजिस्टर उम्मीदवार ओटीआर लिंक पर क्लिक करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लें।

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरी करें ताकि उन्हें बात में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article