टेक एंड गैजेट्स

Upcoming Smartphones: इस सप्ताह लॉन्च होंगे एक से 10,000 से लेकर 1 लाख रुपये तक के फोन्स, देंखें लिस्ट

इस सप्ताह भारतीय बाजार में कई नए मोबाइल फोन दस्तक देने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार लंबे समय बाद देसी कंपनी Karbonn भी स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने जा रही है। कंपनी कम कीमत में नए स्मार्टफोन पेश करेगी।

Image

बाजार में आने वाले हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स।

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। स्मार्टफोन बाजार में भी इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ मोबाइल कंपनियां अपने पुराने स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं, तो दूसरी तरफ कई नए स्मार्टफोन भी लॉन्च होने की तैयारी में हैं। इस सप्ताह भारतीय बाजार में कई नए मोबाइल फोन दस्तक देने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार लंबे समय बाद देसी कंपनी Karbonn भी स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने जा रही है।

कंपनी कम कीमत में नए स्मार्टफोन पेश करेगी। वहीं Motorola भी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 नवंबर से 8 नवंबर के बीच लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में जरूर जान लें।

Karbonn Rebel 4G और Rebel 5G

देसी मोबाइल कंपनी Karbonn लंबे समय बाद स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर रही है। कंपनी इस सप्ताह अपनी नई Rebel सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में Karbonn Rebel 4G और Karbonn Rebel 5G स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों में से Rebel सीरीज के फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Android 16 का क्लीन वर्जन मिलेगा। यानी फोन में बिना ज्यादा फालतू ऐप्स के साफ-सुथरा एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस फोन के साथ 2 साल तक Android अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी जाएगी। कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले लोगों के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Karbonn Rebel Pro

Karbonn इसी सीरीज में Rebel Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। इस फोन की कुछ जानकारियां Amazon की लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं। Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। यानी फोन पर वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग करने का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो सकता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसे चार्ज करने के लिए 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन भी Android 16 के क्लीन वर्जन पर काम करेगा। कंपनी इसमें 2 साल के Android अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें Unisoc का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलने की चर्चा है।

Motorola Signature 27

इस सप्ताह प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी एक नया फोन आने वाला है। Motorola अपना नया Signature 27 स्मार्टफोन 5 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह एक हाई-एंड स्मार्टफोन होगा, जिसमें दमदार प्रोसेसर से लेकर शानदार कैमरा तक देखने को मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन को ज्यादा इस्तेमाल करने पर गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ArcticMesh Cooling System भी दिया जाएगा।

कैमरा इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का Sony LYT910 रियर कैमरा मिलने की बात कही गई है। इससे यूजर्स को शानदार फोटो और जूम फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature 27 में 6.8 इंच की Quad Curved OLED स्क्रीन दी जाएगी। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वहीं, फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। इस फोन में Gemini Omni मीडिया क्रिएशन फीचर भी दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर फोटो और वीडियो बना सकेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article