एजुकेशन

BSF Constable Tradesman Result 2026 Out: जारी हुआ कांस्टेबल ट्रेड्समैन PET और PST रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

BSF Constable Tradesman Result 2026 Out: बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएससी परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले 1,18,143 लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

Image

BSF Constable Tradesman Result 2026 Out

BSF Constable Tradesman Result 2026 Out: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएससी परीक्षा रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि बीएसएफ द्वारा नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं।

कब हुई थी पीईटी और पीएसटी परीक्षा

कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन बीएसएफ द्वारा 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को फेज 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार, फेज 2 यानी लिखित परीक्षा के लिए कुल 1,18,143 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें पुरुषों की संख्या 1,76,361 है और महिलाओं की संख्या 4,782 है।

कैसे करें बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी रिजल्ट?

  1. कांस्टेबल ट्रेडसमैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी रिजल्ट का लिंक नजर आएगा।
  3. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और CTRL+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
BSF Constable Tradesman Result Direct Link

बता दें कि इस रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल है वह सभी परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि बीएसएफ द्वारा जल्द ही फेज 2 लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article