एजुकेशन

Haryana Board Exams 2023: बढ़ाई गई हरियाणा बोर्ड परीक्षा की पंजीकरण तिथि, जानें कितनी देनी होगी लेट फीस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 24, 2022, 02:22 PM IST

माध्‍यमिक शि‍क्षा बोर्ड हरियाणा ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि में बदलाव किया है, अब छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 28 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त फीस देनी पड़ेगी, जिसकी जानकारी यहां से देखें

Image

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
  • छात्रों के पास अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 नवंबर तक का समय है।
  • छात्र bseh.org.in से कर सकेंगे आवेदन, लेकिन देनी होगी बढ़ाकर फीस

Board of School Education Haryana, BSEH Haryana Board Exams 2023 for Class 10th, 12th students के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि में बदलाव किया है, जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 नवंबर तक का समय है। बता दें, बीएसईएच ने यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर दी है, जिसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 नवंबर की जगह 28 कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड 10, 12वीं परीक्षा 2023 के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे, जानें फीस के बारे में

राज्य के छात्र यदि आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें समय पर अपना पंजीकरण कराना होगा। बता दें, इसके बाद पंजीकरण की समय सीमा में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, यह अंतिम अवसर होगा।

आधिकारिक सूचना में बताया कि “वर्ष 2022 2023 में सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी या पूर्व मध्यमा या उत्तर मध्यम कक्षा के सभी नियमित विद्यालयी या गुरूकुल, विद्यापीठ परीक्षार्थियों के आनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए शुल्क सरंचना इस प्रकार है:-

सेकेंडरी /पूर्व मध्यमा कक्षा के छात्रों के लिए शुल्क
फीस संरचनानिर्धारित परीक्षा शुल्कफॉर्म भरने के समय सारणी
सामान्य फीस 850 2 Nov - 28 Nov
300 विलम्ब शुल्क के साथ1150 29 Nov - 5 Dec
1000 विलम्ब शुल्क के साथ18506 Dec - 12 Dec
सीनियर सेकेंडरी /उत्तर मध्यमा कक्षा के छात्रों के लिए शुल्क
फीस संरचनानिर्धारित परीक्षा शुल्क + प्रायोगिक शुल्कफॉर्म भरने के समय सारणी
सामान्य फीस 950 + 1002 Nov - 28 Nov
300 विलम्ब शुल्क के साथ1250 + 10029 Nov - 5 Dec
1000 विलम्ब शुल्क के साथ1950 + 1006 Dec - 12 Dec
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article