एजुकेशन

BSEB Matric Result 2024: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो घबराएं नहीं, इन ऐप्स से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Check Bihar Board 10th Result on App digilocker umang: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग जैसे कई ऐप्स की मदद से चेक किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया

Image

Bihar Board 10th Result 2024 by Apps

Check Bihar Board 10th Result on App digilocker umang: बिहार बोर्ड के माध्यम से मैट्रिक का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जो विद्यार्थी लंबे समय से अपने परिणाम जांच करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग जैसे कई ऐप्स की मदद से चेक किया जा सकता है। छात्र अपना परिणाम Bihar Board Matric Result Apps के माध्यम से या फिर ऑफिशल वेबसाइट www.biharboardonline.com से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Matric Results Official Apps

  1. ऐप के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं।
  2. प्ले स्टोरपर Bihar Board Matric Official Result Apps सर्च करें।
  3. विद्यार्थी से पूछे गए सामान्य जानकारी जैसे रोल नंबर, रोल कोड इत्यादि चीज को दर्ज करें।
  4. अब आप देख सकते हैं आपके सामने आपका परिणाम दिखेगा।
  5. जिसे डाउनलोड करें एवं आगे के उपयोग के लिए उनकी छाया प्रति अपने पास रखें।

Bihar Board 10th 2024 sarkari results apps

जो‌ विधार्थी अपना रिजल्ट ऐप के माध्यम से चेक करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें सबसे पहले प्ले स्टोर पर उपलब्ध Bihar Board Matric Results Apps पड़ जाना अनिवार्य है एवं उसे डाउनलोड करें। अगर आप सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग एप डाउनलोड करना चाहिए। छात्र उमंग एप पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result on UMANG App

  • उमंग एप को Google Playstore से डाउनलोड करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
  • अब बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें यानी रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि आदि।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच हुई थी। 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए! इनमें 8,20,179 लड़के तो 7,90,920 लड़कियां हैं। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल समिति की वेबसाइट https://bsebmatric.org या http://results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article