एजुकेशन

Bihar STET 2026 : बिग अपडेट! 17 अगस्त से बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

BSEB Bihar STET 2026 Application Form: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा की के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar STET Exam Date 2026 Announced: यहां देखें बिहार एसटीईटी परीक्षा की तारीख

BSEB Bihar STET 2026 Application Form: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि डॉ त्यागराजन एसएम अध्यक्ष बिहार ने बताया कि समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

BSEB Bihar STET 2026 Notification: कब आएगा नोटिफिकेशन

बता दें बिहार एसटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। बता दें एसटीईटी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे। वहीं शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि अगर टीआरई 4 से पहले एटीइटी परीक्षा का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में भाग लेंगे। वहीं अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

BSEB Bihar STET 2026 Apply Online: ऐसे करें बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन

  • सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं।
  • होमपेजपर जाकर Register के विकल्प को चुनें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

बिहार एसटीईटी शैक्षणिक योग्यता

बिहार एसटीईटी (Secondary Teacher Eligibility Test) के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो माध्यमिक या उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं। आमतौर पर अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड या अन्य मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

BSEB Bihar STET Exam Pattern: कंप्यूटर मोड पर होती है परीक्षा

बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट दो भागों में विभाजित होती है। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए होता है। जबकि पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर मोड पर होती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article