Bihar DElEd Result 2022, BSEB Bihar DElEd Result 2022 Date, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Bihar DElEd Exam 2022: तीन पालियों में हुई थी परीक्षा
बिहार डीएलएड परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर तीन पालियों में हुई थी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर को जारी किया गया था। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे गए थे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया था।
Bihar DElEd Result Date: जल्द घोषित होगा परिणाम
बिहार डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 सितंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download Bihar D.El.Ed Joint Entrance Test 2022 Result: ऐसे डाउनलोड करें बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। अब आप बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar DElEd Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
बिहार डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राज्य के 54 सरकारी और 252 गैर सरकारी सहित कुल 306 डीएलएड कॉलेजों में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला दिया जाएगा। इस साल डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 27 जून से 17 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
