एजुकेशन

Rajasthan BSTC Admit Card 2022: जारी हो गया बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड, panjiyakpredeled.in पर करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:32 PM IST

Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Released, panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाग आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Image

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2022

Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Released, panjiyakpredeled.in : पंजीयक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने प्री डाएलएड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in, predeled.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस बार राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है।

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए कुल 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के डीएलएड कॉलेजों में दाखिला के लिए पात्र माने जाएंगे। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटें हैं। लेकिन ध्यान रहे यहां वही उम्मीदवार एडमिशन ले सकेंगे, जिन्होंने एंट्रेंस टेस्ट पास किया होगा। बता दें शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए डीएलएड अनिवार्य है। प्री डीएलएड की परीक्षा पंजीयक शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित की जाती है।

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना ना भूलें। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Admit Card 2022 , यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan BSTC Pre DELED Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालने से पहले अपना नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो व सिग्नेचर अच्छी तरह जांच लें। यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है तो , पंजीयक शिक्षा विभाग के आधिकरिक मेल आईडी पर सूचित करें। ध्यान रहे यदि एडमिट कार्ड पर अंकित फोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र के अंगर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देखें परीक्षा पैटर्न

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 3 मार्क्स का होगा। यहां प्रश्न पत्र को चार खंडो मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, भाषा योग्यता व शिक्षण अधिक्षमता में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक खंड से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी होगी इसलिए सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्न को अटेम्प्ट करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article