एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कॉपी चेकिंग का काम 60% पूरा, टॉपर्स के इंटरव्यू के बाद जारी होगा रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है और परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

Image

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इंटर की 60 प्रतिशत से अधिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और बाकी प्रक्रिया भी जल्द समाप्त होने की उम्मीद है।कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बिहार बोर्ड की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया ‘टॉपर वेरिफिकेशन’ होती है। इस प्रक्रिया में संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। परिणाम मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 27 फरवरी से कॉपियों की जांच का कार्य शुरू किया गया, जिसे 10 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की टीम लगातार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रही है, जिससे परिणाम समय पर जारी किया जा सके। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2025 में 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे घोषित किया था। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए गए थे, जिसमें 86.56% छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष विज्ञान स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 96.8% अंकों के साथ टॉप किया था।

आंसर की हो चुकी है जारी

इसके साथ ही वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) की आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई है, जिस पर छात्रों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। विशेषज्ञों द्वारा इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

टॉपर्स का वेरिफिकेशन

कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बिहार बोर्ड की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया ‘टॉपर वेरिफिकेशन’ होती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। टॉपर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे। इस साल भी लाखों छात्र कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय से इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए हैं और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article