एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जल्द, सोशल मीडिया पर फर्जी तारीख वायरल

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। पिछले वर्षों के पैटर्न के मुताबिक रिजल्ट 20 मार्च से 24 मार्च 2024 के बीच कभी भी घोषित किये जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी वैसे ही नतीजे का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा।

Image

Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। पिछले वर्षों के पैटर्न के मुताबिक रिजल्ट 20 मार्च से 24 मार्च 2024 के बीच कभी भी घोषित किये जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी वैसे ही नतीजे का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान कर सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल की तारीख और समय की जानकारी के लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया जाएगा।

Bihar Board 12th Result 2024 Kab Aayega

पूरी संभावना है कि बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट होली से पहले जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 13.18 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अभी तक BSEB result 2024 class 12 डेट की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर 12वीं के बोर्ड नतीजे की फर्जी तारीख वायरल हो रही है।

How to Check Bihar Board 12th Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result 2024 Date: सोशल मीडिया पर फर्जी तारीख वायरल

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल की तारीख और समय की जानकारी के लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वीटर) पर जारी किया जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर परिणाम 21 मार्च की दोपहर 3 बजे घोषित किए जाने के भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। बात करें पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की तो BSEB ने इंटर परीक्षाफल 21 मार्च को घोषित कर दिया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article