एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Date: जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यह रहा चेक करने का तरीका

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Image

Bihar Board 12th Result 2024

BSEB Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board Intermediate Result 2024 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2024) मार्च में जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2024: टॉपर्स का होगा इंटरव्यू

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राज्य के 1523 केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई। अब बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के इंटरव्यू का आयोजन 12 मार्च से किया जाएगा, जिसके बाद ही रिजल्ट की घोषणा होगी।

Bihar Board Inter Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च और 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च के तीसरे या चौथ सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

How to download BSEB Bihar Board Result 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Result 2024: एक साथ जारी होगा सभी स्ट्रीम का रिजल्ट

बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। साथ ही इंटर के सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। वहीं, बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे अलग से घोषित किए जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट् से के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article