BSEB Bihar Board Dummy Registration Card 2023: बिहार बोर्ड 2024 की परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर (Bihar Board Dummy Registration Card 2023) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com, biharboardonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें डाउनलोड के लिए लिंक 16 जून को एक्टिव कर (BSEB Dummy Registration Card) दिया जाएगा। छात्र यहां अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB Bihar Board Dummy Registration Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें रजिस्ट्रेशन कार्ड
- biharboardonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSE Bihar Board Dummy Registration Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, इसे अच्छे से चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत बोर्ड को मेल करें। बोर्ड द्वारा इसमें करेक्शन कर छात्रों को मेल किया जाएगा।
