एजुकेशन

BSEB 12th date Sheet 2026: बिहार बोर्ड ने जारी की कक्षा 12वीं की डेटशीट, दो फरवरी से होंगी परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से आयोजित की जानी हैं। जो छात्र इस बार बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे डेटशीट इस लेख में देख सकते हैं।

Image

BSEB 12th date Sheet 2026:

BSEB Bihar Board 12th Datesheet: बिहार बोर्ड ने साल 2026 के लिए 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्रों को परीक्षा डेटशीट का बेसब्री से इंतजार था। इंटर की परीक्षाएं 2 से लेकर 13 फरवरी तक आयोजित की जाएँगी। एग्जाम निर्धारित तिथियों पर ही कराए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboard.bihar.gov.in पर जाकर 12वीं परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल दिया गया है।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी (BSEB 12th Exam Schedule)

दरअसल, बिहार बोर्ड ने अभी-अभी 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी की है ऐसे में लाखों छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट देखने की कोशिश कर रहे हैं। कई छात्रों को वेबसाइट खोलने में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में कुछ देर बाद फिर वेबसाइट खोलने की कोशिश करें।

बताते चलें कि पिछले साल 2024 में डेटशीट 7 दिसंबर को जारी की गई थी। मगर इस बार बोर्ड ने डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। साल 2024 में 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुई थीं वहीं 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थीं।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं डेटशीट...How to download Bihar board 12th datesheet

  • परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर Bihar Board date sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एग्जाम डेटशीट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का शेड्यूल... Bihar Board 12th exam Schedule

2 फरवरी

पहली शिफ्ट- बायोलॉजी, एंतरप्रेन्योरशिप, इकोनोमिक्स और म्यूजिक

दूसरी शिफ्ट- फिजिक्स, फिलोसॉफी, बिजनेस स्टडी और फाउंडेशन कोर्स

5 फरवरी

पहली शिफ्ट- फिजिक्स

दूसरी शिफ्ट- ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडी और म्यूजिक

6 फरवरी-

पहली शिफ्ट- अंग्रेजी

दूसरी शिफ्ट- आई.ए की हिंदी और वोकेशनल अरबी

7 फरवरी

पहली शिफ्ट- केमिस्ट्री

दूसरी शिफ्ट- अंग्रेजी, एग्रीकल्चर

9 फरवरी

पहली शिफ्ट- हिंदी

दूसरी शिफ्ट- वोकेशनल इलेक्टिव पेपर 1

10 फरवरी

पहली शिफ्ट- सभी भाषाओं- उर्दू, मैथिली, संस्कृत प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, बांग्ला, पाली

दूसरी शिफ्ट- साइकोलॉजी और एंतरप्रेन्योरशिप

11 फरवरी

पहली शिफ्ट- म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2

दूसरी शिफ्ट- आई.एससी के सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस और आई. ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र

12 फरवरी

पहली शिफ्ट- समाजशास्त्र

दूसरी शिफ्ट- अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी

13 फरवरी

पहली शिफ्ट- तीनों संकायों की भाषाओं का एग्जाम।

दूसरी शिफ्ट- कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा और वोकेशनल के अलग-अळग ट्रेड्स ।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article