Mahesh Babu son on Toxic: सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन ये मूवी बुरी तरह पिट गई है। इस फिल्म को देखकर सभी लोग निराश हो गए हैं। इस बीच महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने मूवी को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। तेलुगु फिल्म फैंस ने उनका लेटर बॉक्स अकाउंट खोज निकाला, जहां उन्होंने कई फिल्मों को रेटिंग दी है। इनमें उनके पिता महेश बाबू की फिल्में और यश की ‘टॉक्सिक’ भी शामिल है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी)
महेश बाबू के बेटे ने दी टॉक्सिक को ये रेटिंग
गौतम ने 26 अगस्त को रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ आधा स्टार दिया। उनकी यह रेटिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि गौतम ने अपने पिता की कुछ फिल्मों को भी काफी कम रेटिंग दी है। 20 साल के गौतम खुद को फिल्मों का शौकीन बताते हैं। उनके Letterboxd प्रोफाइल के मुताबिक, वह अलग-अलग भाषाओं और कई तरह की फिल्मों की 400 से ज्यादा फिल्में देख चुके हैं। उनकी रेटिंग से लगता है कि वह किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए ज्यादा नंबर नहीं देते क्योंकि उसमें उनके पिता या कोई करीबी कलाकार काम कर रहा है।
बताते चलें कि महेश बाबू की फिल्मों की बात करें तो गौतम ने ‘पोकिरी’ और ‘1: नेनोक्कडिने’ को 5 स्टार दिए हैं। वहीं ‘निजाम’ और ‘वंशी’ को 2-2 स्टार मिले हैं। महेश बाबू की फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ को गौतम ने सिर्फ 1 स्टार दिया है। गौतम की इन रेटिंग्स के बाद कुछ फैंस ने उनकी पसंद का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि महेश बाबू ने हाल के वर्षों में अपनी पुरानी फिल्मों जैसा असर नहीं छोड़ा है। फैंस ने ‘पोकिरी’, ‘दूकुडु’ और ‘अथाडु’ जैसी फिल्मों को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिना। हालांकि, गौतम की पसंद सिर्फ तेलुगु फिल्मों तक सीमित नहीं है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों को भी रेट किया है। ‘शोले’, ‘प्रोजेक्ट हेली मैरी’, ‘नाइव्स आउट’ और ‘जर्सी’ को उन्होंने 5 स्टार दिए हैं। वहीं ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को 4.5 स्टार मिले हैं।
