BSEB Bihar Board 10th Answer Key 2026 Released: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Bihar Board 10th Answer Key 2026) खबर है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर (Bihar Board 10th Answer Key) सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 13 मार्च तक का समय दिया गया है।
बता दें बीएसईबी की ओर से यह प्रोविजनल आंसर की परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत बहुवैकल्पीय प्रश्नों के आधार पर की गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th Provisional Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो चुका है और 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 15,12,963 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा था। यहां आप पिछले 5 साल में कब कब रिजल्ट जारी हुआ था जान सकते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: पिछले 5 साल में कब जारी हुआ रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 में 25 मार्च को जारी हुआ था। वहीं 2023 में 23 मार्च, 2022 में 16 मार्च, 2021 में 26 मार्च और 2020 में 25 मार्च को नतीजे आए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी इसी के आसपास रिजल्ट जारी हो सकता है।
