एजुकेशन

BSE Odisha 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

BSE Odisha 10th Result 2025 declared at bseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in and orissaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

BSE Odisha 10th Result 2025.

BSE Odisha 10th Result 2025 declared at bseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको OR10 Roll No टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर जाएगा।

BSE Matric 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए इस साल कुल 5,10,789 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 5,02,470 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए और 4,84,863 को पास घोषित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 94.93 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 94 फीसदी रहा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Odisha Board 10th Result 2025

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSE Odisha 10th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक राज्य के 3133 केंद्रों पर किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article