एजुकेशन

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026 इस दिन होगा जारी, कमीशन ने जारी किया नोटिस, अक्टूबर में होगी एग्जाम

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026: बीपीएसएससी द्वारा हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित हो रही पीईटी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की डेट घोषित कर दी है।

Image

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026 (Photo - AI)

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026: बिहार पुलिस सब सबऑर्डिनेट कमीशन परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बेसब्री से अपने फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों की इस इंतजार के बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जो एडमिट कार्ड से संबंधित है। BPSSC द्वारा हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की डेट जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन पीडीएफ चेक करें।

BPSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड कब आएंगे

बीपीएसएससी द्वारा पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 10 सितंबर को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस दिन से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि ऑनलाइन के साथ-साथ उम्मीदवार ऑफलाइन भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, 15 सितंबर को उम्मीदवार सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच में बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के कार्यालय जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यालय का पता

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

5,हार्डिंग रोड

पटना - 800001

बता दें कि यह अवसर मुख्य तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जो किसी कारण ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।

पीईटी परीक्षा कितने अंकों के लिए होगी

बीपीएसएससी की नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार को हाई जंप, दौड़, थ्रो बॉल आदि जैसी फिजिकल एक्टिविटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

कितने पदों के लिए हो रही है भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती कुल 122 पोस्ट को भरने के लिए की जा रही है। लिखित परीक्षा, पीईटी, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर इन पदों को भरा जाएगा।

कब होगी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी परीक्षा 2026

बीपीएसएससी द्वारा एडमिट कार्ड के संबंध में जारी नोटिस में पीईटी परीक्षा की डेट की जानकारी भी दी गई है। नोटिस के अनुसार, बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी परीक्षा का आयोजन सितंबर में नहीं बल्कि अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

कब हुई थी लिखित परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए बीपीएसएससी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई 2026 को किया गया था।इस परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को अब पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article