MHT CET 2026: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा इंजीनियरिंग कोर्स और कॉलेज में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी के तीसरे राउंड की प्रोविजनल वैकेंट सीटों की लिस्ट जारी कर दी गई है। एमएचटी सीईटी की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह रिक्त सीटों के लिए आवेदन करने से पहले सीटों की जानकारी और सूची जरूर चेक करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कब से शुरू होंगे रिक्त सीटों के लिए आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी।
कब जारी होगी अलॉटमेंट की लिस्ट
खाली सीटों पर प्राप्त आवेदन के बाद अलॉटमेंट की लिस्ट 24 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का लिस्ट में नाम है वह आगे एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। छात्रों को सीट स्वीकार करने के बाद 25 अगस्त तक प्रवेश के लिए संस्थान पहुंचना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों का होगा बेसलाइन असेसमेंट, निपुण संकल्प पोर्टल पर 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन जरूरी
एमएचटी सीईटी 2026 के तीसरे राउंड के लिए कैसे करें आवेदन
तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्पेट को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए बीई और बीटेक एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - अब, फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को चेक करने के बाद उसे सबमिट करें।
कब तक ले पाएंगे एडमिशन
जानकारी के अनुसार, MHT CET तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त को जारी किया जाएगा। 25 अगस्त से 28 अगस्त तक उम्मीदवार अलॉट किए गए संस्थान में पहुंच कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Career after 50: पचास के बाद ऐसे करें करियर बेहतर, इन स्किल्स से बदलेगी जिंदगी
क्या जारी होगी चौथी लिस्ट
अगर तीसरे राउंड के एडमिशन के बाद भी सीट खाली रह जाती है तो चौथे राउंड पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शूरू की जाएगी। इसके लिए आवेदन 29 अगस्त से शुरू किए जाएंगे।
