एजुकेशन

BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आज है आवेदन की अंतिम तिथि

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 19, 2023, 10:27 AM IST

Bihar BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आज, 19 जुलाई आखिरी दिन है।

Image

बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आज है आवेदन की अंतिम तिथि (image - canva)

Bihar BPSC Teacher Vacancy 2023, Gov. Job in Bihar 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) हाल ही में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास सिर्फ आज भर का दिन है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 20 से 22 जुलाई तक विलंब शुल्क का भुगतान करके भी आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BPSC Shikshak Bharti 2023 अभियान का लक्ष्य शिक्षा विभाग, सरकार के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के लिए स्कूल शिक्षकों की कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है। बिहार शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा का आयोजन 24 से 27 अगस्त, 2023 तक किया जा सकता है।

बीपीएससी भर्ती 2023 रिक्तियों का विवरण - BPSC Shikshak Bharti 2023 Post Detail

  • प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): 79,943
  • माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): 32,916
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): 57,602

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए उम्र - Bihar Bpsc Teacher Vacancy 2023 Age

1 अगस्त 2023 को प्राथमिक विद्यालयों के लिए 18-37 वर्ष और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21-37 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता के लिए एक बार नोटिफिकेशन देखें — Bihar Bpsc Teacher Vacancy 2023 Notification

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए फीस

एससी/ एसटी/ महिला/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक पद के लिए 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क भी देय है।

इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन - Bihar Shikshak Bharti 2023 Apply Online Link

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। कोई साक्षात्कार दौर आयोजित नहीं किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article