एजुकेशन

BPSC LDC भर्ती उम्मीदवारों को बड़ा झटका, रद्द कर दी गई LDC परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने LDC भर्ती परीक्षा का रद्द कर दिया है। अगर आपने भी विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत चल रही भर्ती में टाइपिंग एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा में भाग लिया था, तो इख खबर को पूरा पढ़ें

Image

BPSC LDC Recruitment 2026 typing Test cancelled

BPSC LDC Recruitment 2026 Typing Test Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने निम्नवर्गीय लिपिक यानी LDC भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत चल रही भर्ती में टाइपिंग एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आयोग ने इसके पीछे तकनीकी कारण बताया है। इस फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है, जो मुख्य परीक्षा के बाद टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट में शामिल हो चुके थे। आयोग ने इस परीक्षा के आधार पर कराए गए दस्तावेज सत्यापन को भी रद्द कर दिया है। टाइपिंग परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जनवरी को किया गया था। BPSC कार्यालय, पटना में निम्नवर्गीय लिपिक यानी Lower-division clerk के 26 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को अलग-अलग पालियों में कराई गई थी। LDC पद के लिए यह चरण काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि नौकरी के दौरान कंप्यूटर पर काम करने और टाइपिंग का अच्छा ज्ञान जरूरी होता है।

अब आयोग ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए इस परीक्षा को ही रद्द कर दिया है। हालांकि, नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परीक्षा में किस तरह की तकनीकी दिक्कत सामने आई थी।

दस्तावेज सत्यापन भी हुआ रद्द, आगे क्या होगा?

टाइपिंग परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था, उनका सत्यापन भी अब मान्य नहीं रहेगा। यह प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों ने अपने दस्तावेज आयोग के सामने जमा कर सत्यापन पूरा कराया था, उन्हें भी अब आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग के नए निर्देशों का इंतजार करना होगा।

BPSC ने कहा है कि टाइपिंग एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इस भर्ती में पहले भी प्रक्रिया में बदलाव हो चुका है। शुरुआत में प्रारंभिक परीक्षा का प्रावधान था, लेकिन बाद में आयोग ने सीधे मुख्य वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराने का फैसला किया। मुख्य परीक्षा के बाद टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट हुआ और फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article