एजुकेशन

BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) के पद पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 318 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC BHO के लिए करें आवेदन

Photo : iStock

Bihar BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) के पद पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 318 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) के पद पर आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए पहले 21 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था, लेकिन अब आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2024 कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

BPSC BHO Recruitment के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद न्यू वैकेंसी के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर BPSC BHO Recruitment 2024 Application के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म भर दें।
  • लॉस्ट में आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी और एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये है। महिला वर्ग भी 200 रुपये फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता यूनिवर्सिटी से बीएससी हॉर्टिकल्चर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एग्रीकल्चर साइंस से ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन के पात्र हैं।

बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 37 साल से कम आयु होनी चाहिए। बता दें कि महिलाओं की उम्र सीमा 40 साल रखी गई है। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छुट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article