Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022, Rajasthan BSTC Result 2022 Date, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022, panjiyakpredeled.in: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राज्य के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 33 जिलों में आयोजित की गई थी।
बीते साल राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट परीक्षा के एक महीने बाद जारी किया गया था। वहीं, इस साल रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीएसटीसी रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को कॉलेज का विकल्प भरना होगा। जिसके आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
