एजुकेशन

BPSC Auditor Exam Date 2026 Announced: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख हुई घोषित, यहां देखें सबसे पहले

BPSC Auditor Exam Date 2026 Announced: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत बिहार पंचायत ऑडिटर सर्विस के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 7 जुलाई 2026 को संभावित है। यहां आप बीपीएससी ऑडिटर एग्जाम डेट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

BPSC Auditor Exam Date 2026 Announced: यहां देखें बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा की तारीख

BPSC Auditor Exam Date 2026 Announced: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Auditor Exam Date 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत बिहार पंचायत ऑडिटर सर्विस के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर (BPSC Auditor Exam Date) दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीपीएससी ऑडिटर की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 102 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

BPSC Auditor Exam Date 2026: कब होगी बीपीएससी ऑडिटर की परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या–09/2026 के अंतर्गत पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 05.07.2026 (रविवार) को संभावित है। प्रशासनिक अथवा अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

BPSC Auditor Exam Pattern: एमसीक्यू आधारित सवाल

ध्यान रहे यह परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित होगी, जिसमें ‘सामान्य अध्ययन’ विषय से कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां द्वितीय चरण मुख्य परीक्षा में कुल तीन अनिवार्य पेपर (सामान्य हिंदी 100 अंक, सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र 300 अंक, सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र 300 अंक) और एक वैकल्पिक विषय (जैसे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ या स्टैटिस्टिक्स) का 300 अंकों का पेपर शामिल होगा।

BPSC Auditor Exam Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article