एजुकेशन

BPSC APO Recruitment 2026: लॉ के छात्रों के लिए बिहार में एपीओ बनने का मौका, 300 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

BPSC APO Recruitment 2026: बीपीएससी असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लॉ के जो छात्र इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वह bpsc.bihar.gov.in से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Image

लॉ के छात्रों के लिए बिहार में एपीओ बनने का मौका

BPSC APO Recruitment 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) 300 पदों पर भर्ती निकाली है। लॉ यानी एलएलबी की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बिहार पुलिस सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार के पास 22 दिन का समय बाकी है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में बताएं।

BPSC APO Recruitment 2026 के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

एपीओ पोस्ट के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी डिग्री प्राप्त की है।

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि BPSC APO Recruitment 2026 के लिए आवेदन आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 22 मार्च 2026 तक ही आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम समय के इंतजार में न बैठे और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर भर्ती की तैयारी में जुट जाएं।

BPSC APO Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

बीपीएससी एपीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

2. होमपेज पर दिए गए बीपीएससी एपीओ भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करना है।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद अब आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

5. पर्सनल जानकारी के साथ आवश्यक एजुकेशन डिटेल्स भरें।

6. दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

7. फॉर्म को चेक करें और फाइनल सबमिट करें।

8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

9. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लें।

BPSC APO 2026 सैलरी डिटेल्स

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी एपीओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 9 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके अनुसार, चयनित उम्मीदवार की सैलरी 53,100 से 1,67,800 रुपये प्रति माह तक हो सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article