एजुकेशन

BPSC 71st CCE Result 2025: जल्द जारी हो सकता है बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

BPSC 71st CCE Result 2025, BPSC 71st CCE Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (BPSC 71st CCE Result 2025) सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (BPSC 71st CCE Result) कर सकेंगे।

Image

BPSC 71st CCE Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा बीपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

BPSC 71st CCE Result 2025, BPSC 71st CCE Result 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर (BPSC 71st CCE Result 2025) रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (BPSC 71st CCE Result) सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: कब हुई थी बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा

बता दें बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित थी। एग्जाम राज्य के 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC 71st CCE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

BPSC 71st CCE Scorecard 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता और पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

BPSC 71st CCE Result: प्रीलिम्स के बाद मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र

बीपीएससी 71वीं सीसीईटी परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। ध्यान रहे प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए नहीं जोड़ा जाता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, वित्त सेवा, पूर्ति सेवा, वाणिज्यिक कर, निबंधन , नगर कार्यपालक अधिकारी, योजना प्राधिकरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article