एजुकेशन

BPSC 70th Notification 2024 OUT: 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में कितनी होगी निगेटिव मार्किेंग

BPSC 70th Notification 2024 Negative Marking: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, क्या आप जानते हैं इस परीक्षा में निगेटिव मार्किेंग कितनी होगी? किस उम्र के लोग कर सकेंगे आवेदन, कितने भरे जाएंगे पद जानें सब कुछ

Image

70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में कितनी होगी निगेटिव मार्किेंग (image - canva)

BPSC 70th Notification 2024 Negative Marking in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए हाल ही में विज्ञप्ति जारी की थी। बिहार में इस नोटिफिकेशन के लिए लंबे समय से इंतजार बना हुआ था। भर्ती विभिन्न पदों और सेवाओं के लिए की जा रही है। उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर अधिसूचना देख सकते हैं, हालांकि इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। BPSC 70th Notification 2024 के अनुसार, कुल 1957 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है, लेकिन इस दौरान कितनी निगेटिव मार्किेंग की जाएगी, यह जानने के लिए पूरी खबर देखें।

BPSC 70th Notification 2024 in Hindi

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (BPSC 70th Notification 2024 Last Date) 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

BPSC 70th Notification 2024 Exam Date

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा पैटर्न में अनिवार्य विषय और वैकल्पिक विषय दोनों शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय शामिल होगा, और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

BPSC 70th Notification 2024 Age

न्यूनतम आयु20, 21 या 22 वर्ष (पदानुसार)
पुरुषों के लिए अधिकतम आयु37 पुरुष
महिलाओं के लिए अधिकतम आयु40 महिला

BPSC 70th Notification 2024 Negative Marking

प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए सावधानी से आंसर दें। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article