एजुकेशन

BPSC Civil Judge Vacancy 2026: लॉ छात्रों के लिए बिहार में जज बनने का सुनहरा मौका! शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

BPSC 33 Civil Judge Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 173 सिविल जज के पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसके संबंध में एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया गया है। आयोजित होने वाली सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा के लिए आवेदन जल्द शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

लॉ छात्रों के लिए बिहार में जज बनने का सुनहरा मौका

BPSC 33 Civil Judge Vacancy 2026: लॉ करने के बाद हर छात्र का सपना एक अच्छी और ऊंची पोस्ट पर नौकरी करने के होता है। अधिक सैलरी के साथ मिलने वाली रिस्पेक्ट कौन नहीं चाहता है। अगर आप लॉ की है, तो आपके पास जज बनने का एक शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में सिविल जज पीसीएस जे 2026 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए होने वाली पीसीएस जे परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। लेकिन जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में भर्ती, ऑनलाइन आवेदन संबंधित जानकारी शेयर की गई है। अगर आप भी BPSC Civil Judge Bharti के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: कितने पदों के लिए है भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज की भर्ती के लिए राज्य न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 173 पदों को भरने के लिए किया जागा।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: क्या है आवेदन की डेट

बीपीएससी द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी यानी, बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसकी लास्ट डेट 18 मार्च 2026 है। यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए करीब 20 दिन का समय है। लेकिन अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: क्या है सिविल जज के लिए योग्यता

  • बिहार सिविल जज भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB) पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • आरक्षित श्रेणी यानी एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवार के लिए नियमों के अनुसार, आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

श्रेणीसिविल जज की वैकेंसी
जनरल69
EWS17
EBS36
BC21
SC28
ST2
कुल173

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: कैसे करें बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन

अगर आप भी बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए OTR प्रोसेस को पूरा करें।

3. लॉगिन डैशबोर्ड पर जाएं और न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए वैध आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग कर प्रक्रिया पूरी करें।

4. प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।

5. अब पासवर्ड क्रिएट करें और अन्य जानकारी ध्यान से भरें।

6. उम्मीदवार फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद एक बार उसे क्रॉस चेक जरूर करें।

7. अब, आवश्यक दस्तावेजों को ध्यान से स्कैन कर लगाएं और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से आप आगे लॉगिन कर पाएंगे।

9. प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से बीपीएससी सिविल जज पीसीएस जे 2026 के लिए आवेदन शुरू करें।

10. फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट करें।

11. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

12.उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: सिविल जज पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

जनरल श्रेणी, महिला और आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article