डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाले छात्र NEET परीक्षा पास करते हैं। इसके बाद काउंसिलिंग के आधार पर कॉलेज मिलता है। अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना आपका सपना होना चाहिए।
कुछ कॉलेज बहुत अधिक फीस वाले होते हैं लेकिन आज हम आपको जिस कॉलेज के बारे में बताने वाले हैं वह भारत का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज है। यह कॉलेज 10 हजार रुपये से भी कम फीस में एमबीबीएस कराता है।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने भारत के टॉप कॉलेज और विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देश के नंबर वन मेडिकल कॉलेज के बारे में बताया गया है।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स दिल्ली एनआईआरएफ की ओवरऑल रैंकिंग में यह 8वें स्थान पर है जबकि मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में यह पहले नंबर पर है।
एम्स दिल्ली भारत का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज है। यहां एमबीबीएस कोर्स की एक वर्ष की फीस 1628 रुपये है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस, ट्यूशन फीस आदि शामिल है। हॉस्टल फीस और मेस फीस अलग है।
एम्स (AIIMS) में MBBS के एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NEET-UG परीक्षा देनी होती है और उसमें अच्छे स्कोर के साथ पास होना होता है।
नई दिल्ली स्थित देश का पहला एम्स 1956 में स्थापित किया गया था। 2026 तक, इसकी स्थापना को लगभग 70 वर्ष हो चुके हैं। इसकी नींव 4 अप्रैल 1952 को रखी गई थी और 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से यह एक स्वायत्त संस्थान के रूप में स्थापित हुआ।