एजुकेशन

BSF PST/PET Result 2025: जारी हो गया बीएसएफ पीएसटी पीईटी परीक्षा का परिणाम, केवल इस लिंक से कर सकेंगे चेक

BSF PST/PET Result 2025 OUT: बीएसएफ पीएसटी/पीईटी परिणाम 2025 जारी कर दिया गया है। कुल 2.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार पीएसटी और पीईटी राउंड (17 मार्च से 2 जून के बीच) में उपस्थित हुए थे, वे अब अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं

Image

बीएसएफ पीएसटी पीईटी परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

BSF PST/PET Result 2025 Declared: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), सहायक उप-निरीक्षक (स्टेनोग्राफर) और हवलदार (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए लिंक सक्रिय है। जो उम्मीदवार पीएसटी और पीईटी राउंड (17 मार्च से 2 जून के बीच) में उपस्थित हुए थे, वे अब अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे।

क्या है अगले चरण

अब कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों में बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

परिणाम की मुख्य बातें

सीएपीएफ हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए कुल 8,526 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा, असम राइफल्स के हवलदार क्लर्क पद के लिए 2,67,041 आवेदकों का चयन किया गया है।

BSF PST/PET Result 2025 How to Check

BSF PST/PET Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को देखे

  • आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, अधिसूचना या लेटेस्ट सेक्शन में देखें।
  • "मुख्यालय (एमएलएन)/एएसआई (स्टेनो) और हवलदार (क्लर्क) के पदों के लिए पीएसटी/पीईटी का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • BSF PST/PET Result 2025 Pdf स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे देखें और स्थिति सत्यापित करने के लिए रोल नंबर या नाम देखें।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी), कौशल परीक्षा (स्टेनोग्राफी/टाइपिंग परीक्षा) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में तैनात किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article