शहर

चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

CBI ने चंडीगढ़ नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। CBI के अनुसार, आरोपी ठेकेदार की फर्म के लंबित और भविष्य के बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांग रहा था।

Image

सीबीआई (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Chandigarh CBI Raid: चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने चंडीगढ़ नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, आरोपी एक ठेकेदार की फर्म के लंबित और भविष्य के बिलों को पास कराने और उनकी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 14 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद घर और दफ्तर की तलाशी में दस्तावेज बरामद हुए।

14 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

CBI के अनुसार, सैनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति के खिलाफ 7 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने ठेकेदार की फर्म के बिलों को मंजूरी दिलाने और आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले 14 लाख रुपये मांगे थे। आरोप यह भी है कि रिश्वत नहीं देने पर शक्ति ने फर्म के बिल रोकने और उसका टेंडर रद्द कराने की धमकी दी थी।

पहली किस्त के तौर पर दिए जा रहे थे 5 लाख

शिकायत मिलने के बाद CBI ने 7 अक्टूबर को जाल बिछाया। इसी कार्रवाई के दौरान सैनिटरी इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। CBI के मुताबिक, यह रकम कथित तौर पर 14 लाख रुपये की मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी।

घर और दफ्तर में भी तलाशी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के घर और दफ्तर में भी तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी के मुताबिक, तलाशी के दौरान जांच से जुड़े कई अहम दस्तावेज और अचल संपत्ति से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी शक्ति चंडीगढ़ नगर निगम में सैनिटरी इंस्पेक्टर है। उसे CBI आज चंडीगढ़ की सक्षम अदालत में पेश करेगी। मामले में CBI की आगे की जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article