टीवी मसाला

'मुझे किडनैप किया', Akanksha Chaoudhary संग नवरात्रि इवेंट में हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Akanksha Chaudhary Faced Mistreatment: रियलिटी शो लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आकांक्षा ने पुणे में हुए एक इवेंट के आयोजको पर किडनैपिंग का आरोप लगाया है।

Image

akansha chaudhary (photo credit- instagram)

Akanksha Choudhary Faced Mistreatment: रियलिटी शो लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह फैंस की फेवरेट हैं और अपने फैंस से कनेंट होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने पुणे में अपने साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा किया है। हाल ही में वह पुणे में आयोजित हुए एक नवरात्रि इवेंट में शामिल होने गईं, लेकिन यहां पर मैनेजमेंट की तरफ से आकांक्षा चौधरी को काफी बुरा अनुभव झेलना पड़ा। इस मौके पर आकांक्षा को आयोजकों पर किडनैपिंग का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बदला लेने पर आईं Arishfa Khan, लाइफलाइफ जाते ही कनिका-माही और गुल्लू का जीना किया दुश्वार

आकांक्षा चौधरी के साथ हुई इवेंट में घटिया हरकत

आकांक्षा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुद से साथ हुई घटना के बारे में बताया है। इस मौके पर आकांक्षा ने कहा कि जब हम वहां पर पहुंचे थे तो वहां पर पूरी ऑडियंस थी और ऑडियंस के सामने एक पतली सी बैरिकेड थी और उसके सामने मेरी गाड़ी खड़ी कर दी। मैं वहां पर चिल्ला रही हूं कि मेरी टीम नहीं है मेरे साथ। ये सुरक्षित नहीं है, लेकिन वो बच्चे हंस रहे हैं। मेरी बात नहीं सुन रहे। मुझे ग्राउंड में घुसा दिया। स्टेज की लाइट्स ऑन कर दी। इतना बेकार मैनेजमेंट। मैंने तो किसी के रिलेशन में कर लिया था। आशीष का कोई भाई है, जो मैनेज कर रहा था।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान के सामने घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा, उदिति-मैरी और अमन में कौन हुआ बेघर?

आकांक्षा चौधरी ने लगाया किडनैप करने का आरोप

इसके आगे आकांक्षा चौधरी ने वीडियो में कहा, 'वो नया नया है इसमें। मैं उसके जरिए आई थी, वो भी बाद में जिम्मेदारी नहीं ले रहे थे। वो भी बच्चा है। पहली बात तो बच्चों को इवेंट करना नहीं चाहिए, अगर तुम्हें कुछ समझ नहीं आता। ये तो पूरी तरह स्कैम कर रहे थे। चोर है एकदम। सबका पेमेंट ले लिया। आशीष और सबका। मेरा भी ले लिया। मेरी ऑडियंस बुला ली और आज तो मुझे किडनैप कर लिया था। जब मैंने उन्हें थप्पड़ मारे, तब रुके वो लोग।'

आकांक्षा चौधरी ने घटना का शेयर किया वीडियो

आकांक्षा चौधरी ने इस मौके पर कार का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह चिल्लाती दिख रही हैं और कह रही हैं, 'ये क्या कर रहे हैं। ये लोग तो मुझे उतार रहे हैं।' वीडियो में आकांक्षा ने दावा किया कि उन्हें जबरदस्ती उतारने की कोशिश हुई है।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article