बिजनेस

Tonbo IPO GMP का धमाल, ₹14700 लगाएं, 5 दिन में मिल सकता है ₹10920 का मुनाफा!

शेयर बाजार भले ही लगातार डांवाडोल है। लेकिन, आईपीओ मार्केट में जबरदस्त हचलल है। खासतौर पर Tonbo Imaging India IPO ने धमाल मचा रखा है। इसका जीएमपी लगातार 70% से ऊपर बना हुआ है।

Image

16 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्रिप्शन

Tonbo IPO GMP : शेयर बाजार में अगर आप IPO के जरिए कमाई का मौका तलाश रहे हैं, तो आज Tonbo Imaging India IPO में निवेश का आखिरी मौका है। डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी इस कंपनी का IPO आज यानी 19 अक्टूबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहा है।

इस IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसका GMP फिलहाल ₹520 दर्ज किया गया। इसके आधार पर शेयर के ₹700 के अपर प्राइस बैंड पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹1,220 निकाली जा रही है।

5 दिन में कैसे हो सकता है ₹10,920 का मुनाफा?

Tonbo Imaging India IPO का प्राइस बैंड ₹665 से ₹700 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 21 शेयर हैं। इस तरह अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए ₹14,700 का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट में ₹520 प्रति शेयर के प्रीमियम के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹1,220 बैठती है। अगर शेयर इसी कीमत पर लिस्ट होता है, तो निवेशकों को संभावित कमाई इस तरह हो सकती है।

विवरणरकम
IPO का अपर प्राइस बैंड₹700
एक लॉट में शेयर21
एक लॉट के लिए निवेश₹14,700
मौजूदा GMP₹520 प्रति शेयर
अनुमानित लिस्टिंग प्राइस₹1,220
एक लॉट की अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू₹25,620
संभावित ग्रॉस मुनाफा₹10,920
अनुमानित लिस्टिंग गेन74.29%

आज बंद हो रहा सब्सक्रिप्शन?

Tonbo Imaging India का ₹852.18 करोड़ का IPO 15 अक्टूबर को खुला था और आज 19 अक्टूबर को बंद हो रहा है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत करीब 1.22 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। यानी IPO से मिलने वाली रकम कंपनी के पास नए शेयर जारी करने से प्राप्त पूंजी के रूप में नहीं आएगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी।

IPO को मिला 16.47 गुना सब्सक्रिप्शन

19 अक्टूबर को सुबह 10:48 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, Tonbo Imaging India IPO कुल 16.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा मांग नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में देखने को मिली।

निवेशक कैटेगरीसब्सक्रिप्शन
रिटेल निवेशक12.05 गुना
QIB (एंकर निवेशकों को छोड़कर)4.00 गुना
NII43.38 गुना
कर्मचारी23.30 गुना
कुल16.47 गुना
NII कैटेगरी में 43.38 गुना और रिटेल कैटेगरी में 12.05 गुना सब्सक्रिप्शन से निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत मिलता है। हालांकि, ज्यादा सब्सक्रिप्शन का मतलब यह नहीं है कि हर आवेदक को शेयर अलॉट हो जाएंगे।

क्या करती है Tonbo Imaging India?

Tonbo Imaging India डिफेंस और सुरक्षा क्षेत्र के लिए इमेजिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन से जुड़ी कंपनी है। डिफेंस टेक्नोलॉजी की मांग और कंपनी के कारोबारी प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर रहेगी। IPO में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन और कारोबार से जुड़े जोखिमों का आकलन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article