एजुकेशन

Board Result 2026 Date: मई में जारी होगा सीबीएसई, महाराष्ट्र और ओडिशा बोर्ड का रिजल्ट, जानें कब आएंगे आपके नतीजे

Board Result 2026 Date: देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का दौर खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किए जा रहे है। सीबीएसई, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई स्टेट बोर्ड द्वारा मई 2026 में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

Image

Board Result 2026 Date

Board Result 2026 Date: देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का दौर जारी है, जहां फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुई परीक्षाओं के नतीजे विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए जा रहे हैं। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा मई या जून में की जाती थी, लेकिन इस साल कई बोर्डों ऐसे हैं जिन्होंने ने अप्रैल में ही रिजल्ट जारी कर दिए हैं। मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ओडिशा (10वीं) और महाराष्ट्र (12वीं) बोर्ड ने अपनी रिजल्ट तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे अन्य बोर्डों के नतीजों की संभावना भी बढ़ गई है। फिलहाल सीबीएसई, हरियाणा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के अंक छात्रों के भविष्य और उनके पसंदीदा करियर का आधार बनते हैं, इसलिए मई माह के दौरान विभिन्न बोर्डों द्वारा घोषित किए जाने वाले संभावित परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

मई बोर्ड रिजल्ट 2026 टेंटेटिव डेट

नीचे मई महीने में आने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की टेंटेटिव डेट दी गई है। जो बीते सालों के ट्रेंड पर आधारित है।

CBSE Result Date

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट - मई के तीसरा सप्ताह

सीबीएसई के संयम भारद्वाज परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examinations) द्वारा रिजल्ट के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 - 13 मई

Odisha Board Result 2026 Date

ओडिशा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 - 2 मई 2026 शाम 4 बजे (डेट और समय की आधिकारिक घोषणा)

ओडिशा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 - मई के तीसरे या अंतिम सप्ताह

ओडिशा 10वीं बोर्ड रिजल्ट - 2 मई 2025

ओडिशा 12वीं बोर्ड रिजल्ट - 21 मई 2025 को दोपहर 4 बजे

Maharashtra Board Result Date 2026

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - 2 मई 2026 दोपहर 1 बजे

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026- मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - 5 मई 2025

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - 13 मई 2025

Haryana Board Result Date

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 - 12 मई से 15 मई 2026 के बीच

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 - मई के पहले-दूसरे सप्ताह में

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025-13 मई 2025

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - 17 मई 2025

Gujarat Board Result 2026 Date

गुजरात बोर्ड (GSEB) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 के मई के दूसरे सप्ताह

गुजरात बोर्ड 10वीं - 8 मई 2025

गुजरात बोर्ड 12वीं - 5 मई 2025

Punjab Board Result 2026 Date

पंजाब 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 - मई दूसरे तीसरे सप्ताह

पंजाब 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 - 16 मई 2025

पंजाब 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 - 14 मई 2025

Himachal Pradesh Board Result 2026 Date

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 - पहले और दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - 15 मई

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - 17 मई

JAC 12th Result Date

झारखंड 12वीं रिजल्ट 2026 - मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह

झारखंड 12वीं रिजल्ट 2025 - 31 मई 2025

ऊपर दी गई डेट संभावना और बीचे सालों के ट्रेंड के आधार पर है।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article