एजुकेशन

Board Exam Toppers Prize: किस राज्य में बोर्ड टॉपर्स पर बरसता है सबसे ज्यादा पैसा, जानें कहां कराई जाती है हेलीकॉप्टर की सैर

Board Exam Toppers Prize with Laptop: उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, झारखंड समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। बता दें कि टॉपर्स को राज्य सरकार की तरफ से नकद इनाम के साथ-साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन समेत कई उपहार दिए जाते हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा इनाम किस राज्य में मिलता है।

Image

बोर्ड टॉपर्स को मिलता है इनाम

Photo : Times Now Digital

Board Exam Toppers Prize with Laptop: बिहार (BSEB), यूपी (UPMSP), एमपी (MPBSE) और झारखंड (JAC) समेत कई अहम राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं राजस्थान, पश्चिम बंगाल और CBSE समेत कई राज्यों में रिजल्ट आने बाकी हैं। जल्द ही इन बोर्ड परीक्षाओं के भी रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2024) जारी किए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों पर जमकर पैसा बरसता है। कई राज्यों में राज्य सरकार की तरफ से लाखों रुपये इनाम के तौर पर दिए जाते हैं।

बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स की लिस्ट जरूर जारी होती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से CBSE Board की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी होती है। इसमें स्कूल वाइज ही रिजल्ट और टॉपर्स के नाम जारी होते हैं। आइए इस कड़ी में जानते हैं कि किस राज्य में टॉपर्स को कितना इनाम मिलता है।

UP Board Toppers Prize 2024

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से नकद इनाम और लैपटॉप भी दिए जातें हैं। पिछले साल की बात करें तो स्टेट लेवल पर टॉप करने वाले छात्रों को 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप दिए गए थे। वहीं, जिले में टॉप करने वाले छात्रों को 21-21 हजार रुपये दिए गए थे।

Bihar Board Toppers Prize 2024

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने में सबसे अव्वल है। बिहार में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होता है। यहां रिजल्ट टॉपर्स के वेरिफिकेशन के बाद जारी किया जाता है। बिहार सरकार की तरफ से रैंक 1 टॉपर्स को इस बार 1 लाख रुपये नकद और लैपटॉप और किंडल दिया जाना है। वहीं, सेकेंड रैंक पर आने वाले मेधावियों को 75000 रुपये नकद के साथ लैपटॉप और किंडल मिलेगा। जबकि रैंक 3 वाले सभी छात्रों के लिए 50000 रुपये कैश, लैपटॉप और किंडर मिलेगा। बिहार में रैंक 4 और 5 वालों को 15000 रुपये नकद मिलेंगे।

MP Board Toppers Prize 2024

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड (MPBSE) की तरफ से 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। यहां भी टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। एमपी बोर्ड में टॉपर्स की लिस्ट जारी हो गई है। पिछले साल एमपी बोर्ड में मेधावी छात्रों के लिए इनाम की घोषणा हुई थी। 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपये मकद दिए गए थे। इसके अलावा टॉपर्स को ई-स्कूटर देने की घोषणा की गई थी।

Chhattisgarh Board टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जल्द घोषित होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मेधावी छात्रों के लिए पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इनाम की घोषणा की थी। साथ सीएम ने कहा था कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। इस साल अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

Jharkhand Board के टॉपर्स छात्रों को नकद इनाम

झारखंड बोर्ड में टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को नकद इनाम के साथ-साथ बहुत कुछ मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड में रैंक 1 टॉपर्स को 3 लाख रुपये कैश, लैपटॉप और स्मार्टफोन मिलता है। वहीं, रैंक 2 के टॉपर्स को 2 लाख कैश के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन मिलता है। जबकि, रैंक 3 के टॉपर्स को 1 लाख कैश के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन दिया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article