एजुकेशन

JAC Jharkhand 12th Result 2024 via SMS: बिना इंटरनेट के पाएं झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, SMS से ऐसे करें चेक

JAC jharkhand 12th Result 2024, Check jharkhand inter result via sms: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। झारखंड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 3,44,842 छात्रों को है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने की संभावनाएं हैं। छात्र अपनी मार्कशीट बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं। SMS से झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां देख सकते हैं।

Image

Jharkhand Board 12th Result 2024 by SMS

Photo : iStock

JAC Jharkhand 12th Result 2024, Check Jharkhand Inter Result via sms: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट 11 बजे जारी किया जाएगा। झारखंड बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 3,44,842 छात्रों को है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो सकता है। वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 को जारी हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.nic.in पर जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकेंगे। हालांकि, SMS के माध्यम से छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से हासिल कर सकते हैं।

How to Check JAC 12th Result via SMS?

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS से चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाएं। यहां JAC12 <अपना रोल नंबर> <जन्म तिथि (DD/MM/YYYY)> टाइप करें। इस मैसेज को नंबर 56263 पर भेजें। रिजल्ट जारी होने के बाद आपको अपने रिजल्ट वाला एक SMS प्राप्त होगा।

Jharkhand Board 12th Result on Digilocker

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर 12वीं की मार्कशीट चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले Digilocker की ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Class XII Marksheet के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Jharkhand Board 12th Result 2024 के लिंक पर जाएं।
  • इसमें अपनी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद बिना वेबसाइट पर गए आप मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Board 12th Marksheet 2024 ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट jacresults.nic.in अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस मार्कशीट की मदद से आगे कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों को उनके स्कूल से कुछ दिनों के बाद ओरिजिनल मार्कशीट प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद मिलेगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article