एजुकेशन

UPSC BPSC Free Coaching: बिहार में सिविल सर्विस परीक्षा की फ्री कोचिंग, आवेदन शुरू, मिलेंगे 3000 रुपये

Bihar Government UPSC BPSC Free Coaching: बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC BPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र, पटना में संचालित की जाएगी।

Image

बिहार फ्री कोचिंग स्कीम

Photo : iStock

Bihar Government UPSC BPSC Free Coaching: बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC/BPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र, पटना में संचालित की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- state.bihar.gov.in पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह योजना पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत बिहार राज्य के स्थायी निवासियों, जो पिछड़ा या अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं, उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छात्रों को मासिक आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

Bihar Free Coaching Scheme में क्या-क्या मिलेगा?

  • मासिक प्रोत्साहन राशि: छात्रों को 75% उपस्थिति के आधार पर 3000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
  • डिजिटल अध्ययन केंद्र: सभी प्रशिक्षण केंद्रों में छात्रों के लिए डिजिटल तकनीक से युक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।
  • पुस्तकालय सुविधा: बेहतर अध्ययन के लिए आधुनिक और उन्नत पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है।
  • परीक्षा और मार्गदर्शन सत्र: केंद्रस्तरीय पाक्षिक और राज्यस्तरीय परीक्षाओं के साथ-साथ प्रेरणा सत्र और विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
  • विशेष कोर्स: सिविल सेवा, एसएससी, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोर्स तैयार किए गए हैं।

BPSC Free Coaching में कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आवेदक और उनके अभिभावक की वार्षिक आय 3,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है।

राज्य के 36 जिलों में कुल 38 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे। हर एक केंद्र में 60-60 छात्रों के दो बैच होगा जिसमें कुल 120 छात्र प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्रशिक्षण अवधि 6 महीने की होगी। पिछड़ा वर्ग के लिए 40% सीट और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 60% सीटें आरक्षित होंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article