DU UG Law Admission Round 3 Schedule OUT: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2026-27 सेशन के अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 'स्पॉट राउंड 3' का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस राउंड के जरिए पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में एडमिशन लेने वाले वेटलिस्टेड छात्रों को एक और मौका मिलेगा। यह एडमिशन राउंड यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के BA LLB (Hons.) और BBA LLB (Hons.) प्रोग्राम के लिए आयोजित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन शेड्यूल के साथ अलग-अलग कैटेगरी में बची हुई सीटों की जानकारी भी जारी की है। इससे छात्रों को पता चल सकेगा कि किस कोर्स में कितनी सीटें खाली हैं।
सिर्फ वेटलिस्टेड छात्र ही ले सकेंगे हिस्सा
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि स्पॉट राउंड 3 में नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे। इस राउंड में केवल वही छात्र शामिल होंगे, जिन्होंने पहले के स्पॉट राउंड के लिए आवेदन किया था और अभी वेटिंग लिस्ट में हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET PG 2026: नीट पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे बदलाव
योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 को अपने एडमिशन डैशबोर्ड पर लॉगिन करके चेक करें कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। अगर किसी छात्र को सीट अलॉट होती है, तो उसे तय समय सीमा के अंदर सीट स्वीकार करनी होगी और एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीट स्वीकार नहीं करने या समय पर एडमिशन फीस जमा नहीं करने पर सीट अलॉटमेंट रद्द किया जा सकता है।
BA LLB और BBA LLB में कितनी सीटें खाली? BA LLB (Hons.) में सिर्फ 2 सीटें खाली हैं। वहीं, BBA LLB (Hons.) में अलग-अलग आरक्षित कैटेगरी के तहत कुल 8 सीटें उपलब्ध हैं।
आगे भी हो सकते हैं स्पॉट राउंड?
DU के अनुसारा, अगर स्पॉट राउंड 3 के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो यूनिवर्सिटी आगे एक या उससे ज्यादा स्पॉट राउंड आयोजित कर सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह खाली सीटों की संख्या पर निर्भर करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे होने वाले राउंड का इंतजार करने के बजाय, अगर उन्हें स्पॉट राउंड 3 में सीट मिलती है तो समय पर सीट स्वीकार कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DU PG Admission 2026: स्पॉट राउंड-I की मिनिमम कटऑफ जारी, 1358 छात्रों को मिली सीट
