बॉलीवुड

भूमि पेडनेकर ने किया Anti Paper Leak Bill का सपोर्ट, PM मोदी की वीडियो पर दिया ये रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 01:20 PM IST

Bhumi Pednekar on Anti Paper Leak Bill: पेपर लीक के खिलाफ संसद में नया बिल पास होने के बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का समर्थन किया।

Image

भूमि पेडनेकर ने किया बिल का सपोर्ट (Image Source: AI)

Bhumi Pednekar on Anti Paper Leak Bill: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी भूमि पेडनेकर का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी लुक की वजह से एक्ट्रेस खबरों में आ जाती हैं। अब इन सब के बीच भूमि पेडनेकर ने संसद से एंटी-पेपर लीक बिल पास होने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। हाल के दिनों में देशभर में पेपर लीक का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा है और इसे लेकर कई छात्र प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह भूमि पेडनेकर का अभी हाल ही में एंटी-पेपर लीक बिल पर दिया रिएक्शन है। इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से बात की और बताया कि भारत की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की बात कही, जिसके लिए संसद में एंटी-पेपर लीक बिल लाया जा रहा है। भूमि ने इस नए कदम पर कमेंट सेक्शन में ताली वाले इमोजी से फैसले का स्वागत किया।अपने वीडियो में पीएम मोदी ने इस समस्या से निपटने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने की जरूरत पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की समस्या से जूझ रही है। इससे हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इन सब बातों को देखते हुए अब सभी राज्यों और केंद्र में शिक्षा व्यवस्था को सुधारना बहुत जरूरी हो गया है।'

इस सीरीज में आई थीं नजर

2025 में भूमि ने अमेजन प्राइम वीडियो के थ्रिलर वेब सीरीज दलदल में डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया था। इस सीरीज में वो मुंबई में एक सीरियल किलर का पीछा करती हैं। एक्ट्रेस अरीफ शेख की आने वाली फिल्म में भी नजर आएंगी, जो बाप-बेटी की कोर्ट रूम ड्रामा है। वहीं, संदीप सिंह की फिल्म द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज में वो बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल करेंगी, जिसमें ऋषभ शेट्टी भी हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article