अध्यात्म

'चतुर्ग्रही योग' के महासंयोग से 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें समय और राशिफल

Chaturgrahi Yog In Kark Rashi: अगस्त 2026 की शुरुआत में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यहां पर आप चतुर्ग्रही योग के बनने के महत्व और समय के साथ-साथ उन राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके ऊपर इसका शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

Image

सूर्य, चंद्र, बुध और गुरु के चतुर्ग्रही योग से इन 3 राशियों को लाभ होगा

Chaturgrahi Yog 2026 Date & Effect: चतुर्ग्रही योग का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका निर्माण एक राशि में 4 ग्रहों के एक साथ आने से होता है। इस बार चतुर्ग्रही योग कर्क राशि में बन रहा है। अगस्त 2026 की शुरुआत में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्र ग्रह कुछ दिनों तक साथ रहेंगे, जिससे युति के साथ-साथ चतुर्ग्रही योग बनेगा। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर चतुर्ग्रही योग का पड़ता है। जहां सकारात्मक प्रभाव से जीवन में स्थिरता और खुशियों का आगमन होता है। वहीं, नकारात्मक असर के कारण टेंशन बढ़ती है। सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति में लगातार गिरावट आने लगती है। हालांकि, यहां पर आप अगस्त 2026 की शुरुआत में बनने वाले चतुर्ग्रही योग के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके शुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे।

चतुर्ग्रही योग अगस्त में कब से कब तक प्रभावी रहेगा?

16 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में हैं और 17 अगस्त 2026 तक वहीं रहेंगे। गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ने 2 जून को कर्क राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 31 अक्टूबर 2026 तक रहेंगे। इस बीच 5 अगस्त 2026, बुधवार को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे और 22 अगस्त 2026, शनिवार तक वहीं रहेंगे। बुध गोचर के बीच 11 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 04 बजकर 42 मिनट पर चंद्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा। चंद्र ग्रह इस राशि में 13 अगस्त 2026, बृहस्पतिवार की सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त 2026 तक कर्क राशि में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्र ग्रह की युति और चतुर्ग्रही योग बनेगा।

चतुर्ग्रही योग का किन 3 राशियों पर होगा असर?

राशिस्वामी ग्रहचिह्न
मिथुनबुधजुड़वां
कर्कचंद्रमाकेकड़ा
धनुगुरुधनुष और तीर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: त्रिग्रही योग से इन 3 राशियों की सोई हुई किस्मत एक झटके में जाग जाएगी

चतुर्ग्रही योग से प्रभावित राशियों का राशिफल

मिथुन राशि

चतुर्ग्रही योग का अगस्त 2026 में कर्क राशि में बनना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। जहां एक तरफ आपको अटका पैसा मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ इनकम के स्रोत में वृद्धि होने के योग हैं। इसके अलावा वाणी में मधुरता बढ़ेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी बातों को अहमियत देंगे।

कर्क राशि

मिथुन के अलावा कर्क राशि वालों को भी चतुर्ग्रही योग से अगस्त 2026 में लाभ होने की संभावना है। चतुर्ग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक और सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर ही पड़ने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। इसके अलावा धन की स्थिति और सेहत में सुधार होने की संभावना काफी अधिक है।

धनु राशि

चतुर्ग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव मिथुन और कर्क के साथ-साथ धनु राशि वालों के जीवन पर भी अगस्त 2026 में देखने को मिलेगा। इस योग के प्रभाव से आपको यात्राओं से लाभ होगा। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

''बता दें कि मिथुन, कर्क और धनु राशियों का राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और अलग-अलग योगों के आधार पर वास्तविक परिणाम अलग हो सकते हैं।''

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article