एजुकेशन

NEET PG 2026: नीट पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे बदलाव

NEET PG 2026 Edit Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। यह सुविधा 31 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

Image

NEET PG 2026 Selective Edit Window Open

NEET PG 2026 Selective Edit Window Open: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। यह सुविधा 31 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इस करेक्शन विंडो का लाभ सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्हें NBEMS की ओर से उनके आवेदन में कमी के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे उम्मीदवार अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान को दोबारा से अपलोड कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों को अपने NEET PG 2026 Dashboard में लॉगिन करना होगा। इसके बाद 'Scrutiny' टैब में जाकर अपने आवेदन में बताई गई कमी को देखना होगा और जरूरी सुधार करना होगा।

NEET PG 2026 Application Form को एडिट कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं:

1. सबसे पहले NEET PG Website पर जाएं।

2. अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

3. कैंडिडेट डैशबोर्ड में 'Scrutiny' टैब पर क्लिक करें।

4. जिस दस्तावेज में कमी बताई गई है, उसकी सही फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान अपलोड करें।

5. सभी बदलावों को सेव करें और तय समय सीमा के अंदर आवेदन दोबारा सबमिट करें।

उम्मीदवार फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करते समय NBEMS के तय नियमों और फॉर्मेट का ध्यान रखें। नियमों के अनुसार दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर आवेदन में आगे भी समस्या हो सकती है।

करेक्शन विंडो बंद होने के बाद क्या होगा?

आवेदन में सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद NBEMS 11 अगस्त 2026 को NEET PG 2026 की टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। इसमें उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी जाएगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र होगा। ध्यान रखें कि टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाला फाइनल एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

कब है परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article