एजुकेशन

Bihar STET Result 2023: जारी हुआ बिहार एसटीईटी रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar STET Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB STET Result 2023

BSEB Bihar STET Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज 3 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट (BSEB STET Result 2023) डाउनलोड सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar STET Result 2023: कब हुई एसटीईटी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सिंतबर से 15 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, बोर्ड ने आज इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to Download Bihar STET Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
  • फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Result 2023: ऐसे होती है एसटीईटी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जाता है। एसटीईटी पेपर 1 माध्यमिक स्तर और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article